रास्ते से गुजर रही महिला को घेरकर पीटा, फाड़े कपड़े, TV पर दिखने वाले चर्चित चेहरों पर केस ; JPSC-JSSC...
पीड़ित महिला की शिकायत पर रांची पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

JPSC-JSSC Protest: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त इलाके कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चड़री तालाब के पास JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के प्रदर्शन के नाम पर भारी हंगामा और हिंसा की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आंदोलन के नाम पर भड़की हिंसा की इस आग में एक बेकसूर राहगीर महिला झुलस गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर रांची पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जेल चौक से फिरायालाल जा रही महिला बनी हैवानियत का शिकार
न्यू शास्त्री नगर, रातू रोड निवासी अंकिता वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक यह खौफनाक वाकया शुक्रवार शाम करीब 7 बजे का है। अंकिता किसी काम से जेल चौक से मेन रोड फिरायालाल की ओर पैदल जा रही थीं। उसी दौरान JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर, झंडे और पुतले लेकर एक भीड़ सरकार विरोधी नारेबाजी करती हुई फिरायालाल की तरफ बढ़ रही थी। चड़री तालाब के पास पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों की दूसरे गुट से झड़प हो गई और देखते ही देखते वहां लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे।
'दूसरे गुट का समझकर घेरा, फाड़े कपड़े और की बेरहमी से पिटाई'
पीड़ित महिला का आरोप है कि हिंसा के दौरान भीड़ में से कुछ उपद्रवियों ने उन्हें दूसरे गुट का सदस्य समझकर घेर लिया। अंकिता ने उनसे बार-बार हाथ जोड़कर कहा कि उनका किसी भी गुट या प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है और वे सिर्फ अपने रास्ते जा रही हैं। लेकिन हैवानियत पर उतारू भीड़ ने उनकी एक न सुनी। उपद्रवियों ने सरेराह उनके साथ गाली-गलौज की, उनके कपड़े फाड़ दिए और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। महिला के चीखने-चिल्लाने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। इस जानलेवा हमले में महिला के बाएं हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
न्यूज चैनलों में आने वाले चर्चित चेहरों समेत कई पर नामजद FIR
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हमला करने वालों में कई चेहरे ऐसे थे जिन्हें वे अक्सर न्यूज चैनलों की डिबेट्स और खबरों में देख चुकी हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कुणाल कुमार, पियुष, रविन्द्र पासवान, चंडी तिवारी, चितरंजन कुमार सौरभ, बीरेंद्र प्रताप पटेल, सुमित शर्मा और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है और घटना के दौरान मौजूद साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







