गिरिडीह में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से हड़कंप, एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें
जिले की जनता गैस सिलेंडर की कमी की खबरों से घबराए हुए हैं. जिस कारण गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों समेत ग्रामीण इलाकों की गैस एजेंसियों के बाहर भी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं.

Jharkhand (Giridih): जिले की जनता गैस सिलेंडर की कमी की खबरों से घबराए हुए हैं. जिस कारण गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों समेत ग्रामीण इलाकों की गैस एजेंसियों के बाहर भी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं. अब हालात हैं कि गैस सिलेंडर की गाड़ियां दिखते ही लोगों में सिलेंडर लेने के लिए लूट मच जा रही है.

शुक्रवार को भी गिरिडीह के जैन गैस एजेंसी और गिरिडीह गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग गई. हालात ऐसे हुए कि नगर थाना पुलिस को दोनों कार्यालय में मोर्चा संभालना पड़ा. लोग गैस एजेंसी के संचालक से सवाल पूछते नजर आए, किसी ने रसीद तीन दिन पहले कटाया हुआ था, तो कोई एक ही दिन रसीद कटाने के साथ गैस सिलेंडर की उपलब्धता भी चाहता था.
प्रकाश साहू (एजेंसी संचालक) ने बताया कि उपभोक्ता अब जहां 5 मार्च से लेकर 10 मार्च तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर चुके हैं. उनके पासबुक भी आए हुए बुकिंग के लिए, जबकि भारत सरकार ने पहले ही 25 दिन का टाइम लाइन तय कर दिया है. ऐसे में एक ही उपभोक्ता जिनके पास एक पासबुक है, उनका दूसरा गैस सिलेंडर बुक होना कैसे संभव है.
इधर सरिया के गैस एजेंसी के कार्यालय में मची अफरा तफरी की सूचना पर बीडीओ भी पहुंचे और पूरे माजरे को समझने का प्रयास किया. इस दौरान गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. हर दिन स्टॉक आ रहा है. इस दौरान लोगों को समझाया गया, तो लोग माने, और वापस लौट गए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






