Valentine Week 2026: वसंत ऋतु (फरवरी) की शुरुआत के साथ ही प्यार का महीना वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) और उससे पहले वैलेंटाइन वीक (7-14 फरवरी) शुरू हो गई है. आज वैलेंटाइन वीक का पहला दिन Rose Day (रोज डे) है. इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को Red Rose (लाल गुलाब का फूल) देकर अपने प्यार का इजहार करते है.
बता दें, वैलेंटाइन वीक की शुरूआत यह प्रत्येक वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होता है. जो वसंत ऋतु के आगमन, नए जीवन और प्रेम के उत्साह का प्रतीक माना जाता है. इस पूरे सप्ताह में प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को प्यार का इजहार करने के लिए अलग-अलग अंदाजों को अपनाते हैं. इस वीक को बड़े ही खास उत्साह के साथ मनाया जाता है.
वैलेन्टाइन वीक, कपल्स को एक-दूसरे के प्रति प्यार, भरोसे और रिश्तों को मजबूत बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है. अगर इस वीक को सही तरीके से मनाया जाए तो यह सप्ताह यादगार बन सकता है और आपके रिश्तों में एक नई उर्जा का प्रवाह हो सकता है. तो आइए, आज हम आपको बताते हैं वैलेंटाइन डे वीक के किस दिन क्या मनाया जाता है. इसकी तिथियां क्या है और इसके महत्व के साथ ही यह भी बताते हैं कि इस वीक को मनाने का प्रचलन कब से शुरू हुआ है.
प्यार के सप्ताह 'वैलेंटाइन वीक 2026' की शुरुआत 7 फरवरी यानी कि आज शनिवार से शुरू हो गई है. जिसका समापन आगामी 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को वैलेंटाइन डे के साथ होगा. तो आइए हम जानते है 7 से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक के बारे...
7 फरवरी- Rose Day
वैलेंटाइन डे वीक के पहले दिन Rose Day (रोज डे) मनाया जाता है. इस दिन लोग गुलाब का फूल देकर अपने प्यार और दोस्ती का इज़हार करते हैं. इसमें लाल गुलाब प्रेम का प्रतीक माना जाता है जबकि पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक माना जाता है. बता दें, गुलाब के सभी रंग का भावनाओं को अभिव्यक्ति करने को लेकर अलग-अलग अर्थ होते हैं.
8 फरवरी – Propose Day
वैलेंटाइन डे वीक के दूसरे प्रपोज डे मनाया जाता है इस दिन लोग अपने लव पार्टनर या क्रश के सामने अपने दिल की बात को रखते हैं. कई लोग इस दिन अपने प्रिय को जिंदगी भर का साथ यानी शादी या रिश्ते के लिए अपने दिल की बात का इजहार करते हैं.
फरवरी – Chocolate Day
वैलेंटाइन डे वीक के तीसरे दिन रिश्तों में मिठास घोलने का होता है इस दिन प्रेमी जोड़े चॉकलेट डे सेलिब्रेट करते हैं चॉकलेट गिफ्ट करते हुए अपने प्यार और रिश्तों में मिठास घोलते हैं. बता दें, हृदय स्वास्थ्य के लिए चॉकलेट बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस वजह वैलेंटाइन डे वीक के तीसरे दिन चॉकलेट देकर प्यार में मिठास घोलने की परंपरा है.
10 फरवरी – Teddy Day
वैलेंटाइन डे वीक के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है इस दिन प्यारे-प्यारे टेडी गिफ्ट किए जाते हैं, यह केयर और क्यूटनेस का प्रतीक माना जाता हैं क्योंकि प्यार करने वाले जोड़े का दिल भी किसी सॉफ्ट टॉय की तरह ही क्यूट और नाजुक होता है. 
11 फरवरी- Promise Day
वैलेंटाइन डे वीक के पांचवे दिन कपल्स एक-दूसरे से रिश्ते निभाने के वादे करते हैं. इस दिन को प्रॉमिस डे के रुप में मनाया जाता है. प्रॉमिस डे के दिन आप अपने लव पार्टनर या क्रश से हमेशा प्यार करने, साथ देने और खुशियां बांटने का प्रॉमिस (वादा) कर सकते हैं.
12 फरवरी- Hug Day
वैलेंटाइन डे वीक के छठे दिन हग डे मनाया जाता है इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से गले लगकर अपनापन और भरोसा दिखाते है. किसी से अगर आपको भी प्यार है तो आप उनसे गले लगकर अपने दिल की धड़कने उन्हें सुना सकते हैं. 
13 फरवरी – Kiss Day
वैलेंटाइन डे वीक के सातवें दिन Kiss Day (चुंबन डे) मनाया जाता है. इस दिन कपल्स के लिए प्यार और रोमांस को और अधिक गहरा करने का दिन माना जाता है. इस दिन प्रेमी जोड़े के बीच एक Kiss उन्हें उनके रिश्ते में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ा सकता है. यह एक दूसरे के प्रति भरोसा और विश्वास का प्रतीक है. 
14 फरवरी – Valentine Day
वैलेंटाइन डे वीक के सातवें दिन Kiss Day के अगले दिन 14 फरवरी को कपल्स वैलेंटाइन डे मनाते है. यह वह खास दिन है जब प्रेमी जोड़े अपने प्यार को खुलकर सेलिब्रेट करते हैं. यह प्यार करने वाले दो आशिकों के इम्तिहान के परिणामों का खास दिन होता है, जब प्रेम के प्रति लव पार्टनर एक-दूसरे के समर्पण की भावनाओं में आ जाते हैं. 
जानें, कब से हुई वैलेंटाइन डे की शुरूआत
वेलेंटाइन दिवस , जिसे संत वेलेंटाइन दिवस या संत वेलेंटाइन का पर्व भी कहा जाता है, प्रत्येक वर्ष यह 14 फरवरी को मनाया जाता है. इसकी उत्पत्ति एक ईसाई पर्व दिवस के रूप में हुई थी जो वेलेंटाइन नामक एक शहीद को सम्मानित करता था, और बाद में लोक परंपराओं के माध्यम से यह दुनिया के कई क्षेत्रों में रोमांस और प्रेम का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, धार्मिक और वाणिज्यिक उत्सव भी बन गया है. बता दें, 14 फरवरी से जुड़े विभिन्न संत वैलेंटाइन से संबंधित कई शहादत की कहानियां प्रचलित हैं, जिनमें तीसरी शताब्दी में रोमन साम्राज्य के अधीन सताए गए ईसाइयों की सेवा करने के लिए रोम के संत वैलेंटाइन की कैद की कहानी भी शामिल है.
एक पुरानी परंपरा के अनुसार, संत वैलेंटाइन ने अपने जेलर की अंधी बेटी की आंखों की रोशनी वापस लौटा दी थी. बाद में इसमें कई और बातें जोड़ी गईं जिन्होंने इसे प्रेम के विषय से बेहतर ढंग से जोड़ा: परंपरा के अनुसार संत वैलेंटाइन ने उन ईसाई सैनिकों के विवाह करवाए जिन्हें रोमन सम्राट द्वारा विवाह करने से मना किया गया था; जबकि में 18वीं शताब्दी में जोड़ा गया एक और कथन दावा करता है कि उन्होंने अपनी फांसी से पहले जेलर की बेटी नेत्रहीन बेटी जैकोबस को नेत्रदान किया और उसे एक विदाई पत्र लिखा जिसमें अंत में उसने "तुम्हारा वैलेंटाइन" लिखा था. यह 14 फरवरी का दिन था जिसे बाद में इस संत के नाम से मनाया जाने लगा और वेलेंटाइन-डे के बहाने पूरे विश्व में निःस्वार्थ प्रेम का संदेश फैलाया जाता है.








