"Tweet-Tweet खेलना बंद करें Rahul Gandhi", लाठीचार्ज मामले में भड़के BJP MP आदित्य साहू, Hemant Soren सरकार से मांगा इस्तीफा
झारखंड में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में BJP सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। आदित्य साहू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हेमंत सोरेन सरकार से इस्तीफा मांगा।

New Delhi/Ranchi: झारखंड के छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का मामला अब राज्य की सीमाओं से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गया है। छात्रों के समर्थन में और राज्य सरकार के खिलाफ Thursday को BJP सांसदों ने संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य BJP अध्यक्ष और Rajya Sabha MP आदित्य साहू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सांसदों ने झारखंड के युवाओं के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान BJP नेताओं ने कहा कि छात्रों की न्याय की लड़ाई को अब संसद तक पहुंचाया जा रहा है।
Rahul Gandhi पर साधा निशाना, दी खुली चुनौती
प्रदर्शन के दौरान MP आदित्य साहू ने राज्य सरकार और Congress नेता Rahul Gandhi पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 20 दिनों से छात्र सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। राज्य में Congress के समर्थन से गठबंधन सरकार चल रही है और पिछले सात सालों से JMM और Congress मिलकर नौकरियों को बेचने का काम कर रहे हैं। आदित्य साहू ने कहा कि अगर Rahul Gandhi में जरा सी भी नैतिकता बाकी है, तो उन्हें दिल्ली में बैठकर 'ट्वीट-ट्वीट' खेलने के बजाय तुरंत झारखंड जाना चाहिए और वहां के युवाओं से बात करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि Rahul Gandhi को CM Hemant Soren से दो टूक बात करके छात्रों की CBI जांच की मांग पूरी करानी चाहिए और अगर सरकार बात न माने तो तुरंत समर्थन वापस लेकर छात्रों के साथ अनशन पर बैठना चाहिए।
"बंदर को सब बंदर नजर आते हैं", Congress के रवैये पर उठाए सवाल
BJP अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि JMM और Congress मिलकर झारखंड के युवाओं के हक-अधिकार छीन रहे हैं, जबकि BJP हर कदम पर छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि झारखंड के निर्दोष छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं, लेकिन Rahul Gandhi और पूरी Congress की चुप्पी आखिर किसके पक्ष में है? दिल्ली और झारखंड के छात्रों को लेकर Congress दोहरा रवैया क्यों अपना रही है? तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 'बंदर को सभी बंदर ही नजर आते हैं' और यही हाल इस वक्त Congress पार्टी के नेताओं का हो चुका है।
इस्तीफे और माफी की मांग, ये दिग्गज MP रहे मौजूद
संसद भवन परिसर में हुए इस उग्र प्रदर्शन के दौरान BJP सांसदों ने Rahul Gandhi और CM Hemant Soren सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सांसदों ने मांग की कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए राज्य सरकार को तुरंत देश और प्रदेश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस प्रदर्शन में आदित्य साहू के अलावा MP निशिकांत दुबे, MP विद्युत वरण महतो, MP डॉ. प्रदीप वर्मा, MP बीडी राम, MP ढुल्लू महतो और MP मनीष जायसवाल समेत कई प्रमुख नेता और MP मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लगातार बारिश में धराशायी हुई शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला







