सड़क बनी खेत... कीचड़ में उतरे ग्रामीण, धान रोपकर प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन
तस्वीरें गुमला जिले के बसिया प्रखंड की हैं। यहां तुकई-तानालोया कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि कार, बाइक और साइकिल चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर अपना विरोध दर्ज कराया है


Gumla/Jharkhand : झारखंड के गुमला जिले के बसिया प्रखंड स्थित तुकई-तानालोया कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जमा दलदल और कीचड़ में धान रोपकर लोगों ने प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की और जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि कार, बाइक और साइकिल तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क से करीब 10 गांवों के हजारों लोग रोजाना आवागमन करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बारिश के दौरान बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, किसी की तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
ग्रामीण ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पिछली बार चुनाव के दौरान सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार की चेतावनी दी थी। हालांकि, जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद लोगों ने मतदान किया, लेकिन आज तक सड़क की स्थिति नहीं सुधरी। सड़क पर धान रोपने की ये तस्वीरें सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि विकास के दावों पर बड़ा सवाल भी हैं
रिपोर्ट - दीपक कुमार गुप्ता, गुमला

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उसरी नदी बचाने सड़क पर उतरे 10 हजार लोग, 3 KM लंबी मानव श्रृंखला बनाकर स्टील फैक्ट्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

सुल्तानगंज जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एक्शन में गिरिडीह पुलिस खुद एसपी ने लिया जायजा







