मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा, 20 जून से शुरू होगा विशेष अभियान
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को टाउन हॉल में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Jharkhand Medininagar Palamu जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को टाउन हॉल में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है और कार्य जीरो एरर नीति के तहत किया जाए।
समीक्षा के दौरान मतदाता मिलान, डाटा सत्यापन, विलोपन, प्रपत्र निष्पादन, मतदान केंद्र सत्यापन तथा एएसडीडी सूची तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार, 20 जून 2026 से पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू: जंगल से महिला का कंकाल बरामद, कपड़ों के आधार पर परिजनों ने की पहचान; जांच में जुटी

गोड्डा में ग्रामीणों ने पकड़ी शराब की खेप, सूचना के बावजूद घंटों तक पुलिस रही नदारद







