पोषण ट्रैकर और मातृ वंदना योजना की समीक्षा, 100% FRS सत्यापन का निर्देश
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पोषण ट्रैकर एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Medininagar Palamu जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पोषण ट्रैकर एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डेटा की शुद्धता तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर चर्चा हुई।
राज्य स्तर से आए पोषण अभियान कंसल्टेंट काव्या ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं (एलएस) को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर में दर्ज सभी लाभार्थियों का 100 प्रतिशत फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों से संबंधित सही एवं अद्यतन जानकारी पोषण ट्रैकर में दर्ज होना आवश्यक है।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में जियो फेंसिंग के अनुपालन पर भी जोर दिया गया। निर्देश दिया गया कि निर्धारित क्षेत्र के बाहर संचालित केंद्रों को जल्द से जल्द जियो फेंसिंग दायरे में लाया जाए। साथ ही लाभार्थियों के वजन और लंबाई की सही प्रविष्टि पोषण ट्रैकर में करने को कहा गया, ताकि बच्चों एवं महिलाओं की पोषण स्थिति का सटीक आकलन हो सके।
समीक्षा के दौरान लाभार्थियों की अपार आईडी और आभा आईडी बनाने तथा शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पीएमएमवीवाई कंसल्टेंट सुशील और काव्या ने योजना के तहत नए लाभार्थियों के अधिकाधिक पंजीकरण, ड्यू-लिस्ट एवं लंबित मामलों में कमी लाने पर बल दिया। उन्होंने लाभार्थियों के बैंक खातों को NPCI से लिंक कराने की आवश्यकता बताई, ताकि योजना की राशि सीधे और समय पर खातों में भेजी जा सके।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में विभागीय पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा पोषण अभियान एवं पीएमएमवीवाई से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची की पलक को मिली अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में जगह, श्रीलंका के खिलाफ करेंगी डेब्यू

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा, 20 जून से शुरू होगा विशेष अभियान







