LPG संकट के बीच राहत की खबर, भारत पहुंचे दो एलपीजी लोड जहाज
मंगलवार की सुबह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचा था 'शिवालिक', जिसके बाद दूसरे जहाज को भी सही सलामत भारत लाया गया है. यह खबर भारत में गैस की किल्लत को दूर करने में सहभागी होंगी.

LPG Crisis: भारत में इजरायल-यूएस और ईरान के बीच युद्ध के कारण एलपीजी गैस की किल्लत से पूरे देशवासी परेशान हैं. कई दिनों से लोगों के घरों में गैस खत्म होने के कारण घरों में खाना नहीं बन पा रहा. इसी बीच आज थोड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार को गुजरात के बंदरगाह पर नंदा देवी जहाज सकुशल पहुंच गया है. खुशी की बात यह है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचने वाला यह दूसरा जहाज है. इससे पहले मंगलवार की सुबह शिवालिक को भी सही सलामत भारत लाया गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 47 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी लेकर नंदा देवी जहाज गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा है. शनिवार को ही शिपिंग मिनिस्ट्री में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया था कि शिवालिक और नंदा देवी 16 और 17 मार्च को भारत पहुंच सकते हैं. नंदा देवी के भारत पहुंचने के बाद संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि 24 हजार मीट्रिक टन तमिलनाडु भेजा जाएगा.
सिन्हा ने कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 80,800 टन मुरबान कच्चा तेल ले जा रहा जहाज 'जग लाडकी' और उस पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. जग लाडकी उन 28 भारतीय जहाजों में से चौथा जहाज है जो पिछले दो हफ्तों से युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं.
वर्तमान में, पश्चिमी फारस की खाड़ी में 611 नाविकों सहित 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज फंसे हुए हैं. दो एलपीजी लदे जहाजों ने 13 मार्च को अपनी यात्रा शुरू की और 14 मार्च की सुबह होर्मुज स्ट्रेट को पार किया. इसके साथ ही 17 मार्च (मंगलवार) को इन्हें भारत पहुंचाया जा चुका है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






