रांची में Rapido की सवारी बनी मुसीबत!, महिला डॉक्टर ने चालक पर लगाए गंभीर आरोप
रांची में Rapido से सफर कर रही महिला डॉक्टर ने चालक पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। अरगोड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ranchi: रांची में Rapido से सफर कर रही एक महिला डॉक्टर ने चालक पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर डॉ. नसरीन जमाल ने अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जाम में फंसी तो दूसरे रास्ते से चलने को कहा
पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक, घटना 27 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। डॉ. नसरीन जमाल ने रिसालदार नगर, डोरंडा स्थित अपने घर से रातू के JCERT RALI जाने के लिए Rapido वाहन JH-01FF-0823 बुक किया था।
शिकायत के अनुसार, यात्रा के दौरान कडरू के पास जाम मिलने पर डॉक्टर ने चालक से दूसरे रास्ते से चलने के लिए कहा। इसी बात के बाद किराए को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
700 से ज्यादा किराया बताने पर बढ़ा विवाद
डॉक्टर के मुताबिक, चालक ने दूसरे रास्ते से जाने पर किराया 700 रुपये से ज्यादा होने की बात कही। इस पर उन्होंने वाहन से उतरने की बात कही।
इसके बाद चालक ने रातू तक पहुंचाने के लिए 394 रुपये किराया देने को कहा। आरोप है कि किराया देने से मना करने पर चालक ने सार्वजनिक जगह पर डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
घटना के बाद महिला डॉक्टर ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंदूकें खामोश हुईं पर स्कूलों की छतें जर्जर, नक्सलमुक्त होकर भी विकास को तरस रहा पश्चिमी सिंहभूम का बोयपाईसन गांव!

बच्चों के हाथ में हो किताब, नशे से रहें दूर!, बिरहोर परिवारों के बीच पहुंची हजारीबाग पुलिस की पाठशाला, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर







