Rapid Rail Corridor: लखनऊ-कानपुर के बीच सफर होगा आसान, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यातायात और उद्योग दोनों को मिलेगी रफ्तार, रैपिड रेल, नए पुल और डिफेंस कॉरिडोर पर सरकार का फोकस.

उत्तर प्रदेश में लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उन्नाव में बताया कि लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रूट पर रैपिड रेल कॉरिडोर की योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए एक बाहरी रिंग रोड बनाने का भी प्रस्ताव है।
उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव को लखनऊ राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल किए जाने से अब राजधानी का विकास आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित रिंग रोड लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली को जोड़ने का काम करेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ ने यह भी जानकारी दी कि उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा नदी पर दो नए पुलों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, जिले में करीब 700 एकड़ जमीन पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर और औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, उद्योग और परिवहन से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, ताकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों को विकास का समान लाभ मिल सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अयोध्या में कल CM योगी का दौरा, राम मंदिर कार्यक्रम में चंपत राय की जगह प्रतिनिधि की होगी मौजूदगी

योगी सरकार का बड़ा फैसला: UP DIET के 3,346 अस्थायी पद हुए स्थायी, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ







