रांची पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राणा राहुल के घर चिपकाया इश्तहार
फरार चल रहे आरोपियों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस की यह कार्रवाई काफी सरेआम और नाटकीय ढंग से की गई। एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ढोल-नगाड़ों के साथ राणा राहुल सिंह के घर पहुंची

Ranchi: झारखंड में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर नकेल कसते हुए रांची पुलिस ने उसके बेहद करीबी गुर्गे राणा राहुल सिंह के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस की टीम ने लालपुर थाना क्षेत्र स्थित राणा राहुल के आवास पर दबिश दी और अदालत के आदेशानुसार उसके घर पर इश्तहार चिपकाकर उसे तय समय सीमा के भीतर कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश दिया है।
ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस टीम
फरार चल रहे आरोपियों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस की यह कार्रवाई काफी सरेआम और नाटकीय ढंग से की गई। एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ढोल-नगाड़ों के साथ राणा राहुल सिंह के घर पहुंची। इलाके में ढोल बजवाकर न्यायालय के आदेश का सार्वजनिक रूप से ऐलान किया गया, ताकि आसपास के लोगों को भी इस कार्रवाई की जानकारी मिल सके। मुनादी कराने के बाद पुलिस ने विधिवत रूप से आरोपी के घर के बाहर नोटिस (इश्तहार) चस्पा कर दिया।
कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर होगी अगली कार्रवाई
इस इश्तहार के माध्यम से पुलिस और न्यायालय ने आरोपी राणा राहुल सिंह को निर्धारित तिथि पर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने या उपस्थित होने का स्पष्ट निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर कोर्ट में पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट में हाजिरी नहीं लगाने की स्थिति में पुलिस आरोपी की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी शुरू कर सकती है। पुलिस के इस कड़े रुख से आपराधिक गुटों में हड़कंप मच गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्र आंदोलन का 14वां दिन : 4 मंत्रियों और 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच हाई-लेवल बैठक जारी

अपर बाजार के दुकानदारों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत!, रांची नगर निगम की कार्रवाई पर लगी रोक







