ईद और सरहुल को लेकर अलर्ट मोड पर रांची पुलिस, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी
रांची: ईद, सरहुल और रामनवमी के त्यौहार में रांची पुलिस द्वारा सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। एडीजी मनोज कौशिक ने इन पर्व त्योहारों के दौरान पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की शुक्रवार को समीक्षा की है।एसएसपी राकेश रंजन ने कलेक्ट्रेट में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक की।

जिसमें एडीजी भी शामिल हुए।उन्होंने रांची पुलिस की तैयारी की पूरी जानकारी ली।इस बैठक में सीटीएसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सभी डीएसपी समेत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि त्योहार को लेकर मीटिंग की गई है।
खासकर ईद और सरहुल को लेकर सुरक्षा के जो इंतजाम किए गए हैं। उसको लेकर मीटिंग की गई है। कहीं कुछ कमी रह गई है।तो उसे किस तरह से पूरा किया जा सकता है।इसको लेकर सभी ऑफिसर्स के साथ समीक्षा की गई है।साथ ही आसामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी तरह से कानून व्यवस्था खराब करने का प्रयास नहीं करें, नहीं तो रांची पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







