रांची वालों जरा ब्रेक पर पैर रखना!, 40 से 60 की स्पीड लिमिट पार की तो सीधे कटेगा ई-चालान, गाड़ी भी...
ओवरस्पीडिंग के शौकीनों पर नकेल कसने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर (SVD) कैमरे लगा दिए हैं। ये एडवांस कैमरे किसी डिजिटल सिपाही की तरह काम कर रहे हैं

Ranchi Speed Violation Detector: राजधानी रांची की सड़कों पर अगर आप भी अपनी गाड़ी हवा से बातें करते हुए चलाते हैं, तो अब आपको अपनी यह आदत तुरंत बदलनी होगी। शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने बहुत ही सख्त कदम उठाया है। अब शहर के अंदर गाड़ी की स्पीड 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की लिमिट पार करते ही आपको कोई रोकेगा नहीं, बल्कि सीधे आपके मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आ जाएगा।
चौराहों पर तैनात हैं पुलिस के 'डिजिटल सिपाही'
ओवरस्पीडिंग के शौकीनों पर नकेल कसने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर (SVD) Speed Violation Detector कैमरे लगा दिए हैं। ये एडवांस कैमरे किसी डिजिटल सिपाही की तरह काम कर रहे हैं। गाड़ी के लिमिट से तेज होते ही ये कैमरे तुरंत उसकी स्पीड को रिकॉर्ड कर लेंगे और नंबर प्लेट की पहचान कर लेंगे। इसके बाद पलक झपकते ही गाड़ी के मालिक के मोबाइल फोन पर ऑनलाइन चालान का मैसेज पहुंच जाएगा।
पहली गलती पर हजार का फटका, तीसरी पर गाड़ी होगी जब्त
ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के लिए जुर्माने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई का भी तगड़ा इंतजाम किया है। अगर आप पहली बार नियम तोड़ते हुए या ओवरस्पीडिंग करते हुए कैमरों की नजर में आते हैं, तो आपको सीधे 1 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। लेकिन अगर आपकी स्पीड कम नहीं हुई और तीन से ज्यादा बार आपका चालान कट गया, तो फिर ट्रैफिक पुलिस सीधे आपकी गाड़ी को ही जब्त कर लेगी।
चालान इग्नोर किया तो पुलिस करेगी सीधे ट्रैकिंग
अगर आप यह सोच रहे हैं कि मोबाइल पर आए चालान के मैसेज को इग्नोर करके आप बच निकलेंगे, तो यह आपकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। चालान का भुगतान नहीं करने वाले चालकों की अब बिल्कुल खैर नहीं है। ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग (DTO) मिलकर ऐसे वाहनों को ट्रैक करने की तैयारी में हैं। सिस्टम में इस बात का पूरा रिकॉर्ड दर्ज हो रहा है कि किस गाड़ी का चालान कब और कितनी बार कटा है। इसलिए समझदारी इसी में है कि रांची की सड़कों पर गाड़ी तय रफ्तार में ही चलाएं, जिससे आप सुरक्षित भी रहें और आपका बैंक बैलेंस भी।
इन इलाकों में SVD कैमरों से निगरानी
रांची में SVD कैमरों के जरिए कई प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर वाहनों की स्पीड पर नजर रखी जा रही है। इनमें खरसीदाग से रांची-टाटा मार्ग, शहीद मैदान धुर्वा, रामपुर रिंग रोड से रांची सिटी रोड, तिलता रोड से रांची सिटी रोड, पिस्का मोड़ से रवि स्टील चौक, पंडरा, हिनू एयरपोर्ट रोड, सैटेलाइट कॉलोनी से डिबडीह ब्रिज और रांची कॉलेज से गेस्ट हाउस तक के इलाके शामिल हैं।
इसके अलावा मेसरा रेलवे ओवरब्रिज से DPS ग्रेटर रांची की ओर जाने वाले मार्ग पर भी SVD कैमरों से निगरानी की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कोलकाता चप्पल खरीदने जा रहे रांची के दो चचेरे भाइयों की खड़गपुर में दर्दनाक मौत, 6 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

20 अगस्त को रांची में बड़ा आंदोलन!, JPSC-JSSC छात्रों के CM आवास घेराव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2,000 जवान होंगे तैनात







