बिना लाइसेंस चल रहे 3 RO वाटर प्लांट पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 1.50 लाख का जुर्माना
रांची में बिना लाइसेंस चल रहे तीन RO वाटर प्लांट पर नगर निगम ने कार्रवाई की। प्रत्येक प्लांट पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, कुल 1.50 लाख रुपये की कार्रवाई हुई।

Ranchi: राजधानी में बिना लाइसेंस RO वाटर प्लांट चलाने वालों के खिलाफ रांची नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की जलापूर्ति शाखा की टीम ने सोमवार को शहर के तीन RO वाटर बॉटलिंग प्लांट की जांच की। जांच के दौरान तीनों इकाइयों का संचालन बिना जरूरी अनुज्ञप्ति के होता मिला।
इसके बाद नगर निगम ने तीनों प्लांट संचालकों पर कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। प्रत्येक प्लांट पर 50 हजार रुपये का ऑन-स्पॉट जुर्माना किया गया।
इन तीन प्लांटों की हुई जांच
निगम की टीम ने मोरहाबादी सरना टोली के पास गो जल RO, चिरौंदी-बोड़ेया रोड स्थित मां पानी सर्विस RO वाटर और मोरहाबादी कुसुम बिहार के पास RV RO वाटर की जांच की।
जांच में तीनों प्लांट बिना अनुज्ञप्ति के संचालित पाए गए। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए प्रत्येक इकाई पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद बिना लाइसेंस RO वाटर प्लांट संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







