रक्षाबंधन पर CM हेमंत की कलाई पर बंधी राखी, बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने की लंबी उम्र की कामना
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और लंबी उम्र की कामना की। चचेरी बहनों ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

Ranchi: रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिन परिवार के साथ खास अंदाज में बीता। भाई-बहन के प्यार और विश्वास के प्रतीक इस पर्व पर मुख्यमंत्री की बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखी, स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधी। बहनों से राखी बंधवाने के बाद CM हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को स्नेह के साथ शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन के इस पारिवारिक माहौल में मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे। भाई-बहनों के बीच इस दौरान आत्मीयता और अपनापन देखने को मिला।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर झारखंड के लोगों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, तरक्की और खुशहाल जीवन की कामना की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी की कलाई पर बंधी राखी, दीपिका बेसरा को बताया छोटी बहन

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन आर-पार के मूड में!, गिरफ्तारी को लेकर बड़ी चेतावनी







