सावन की अंतिम सोमवारी पर रजरप्पा में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
सावन की अंतिम सोमवारी पर रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवरियों के लिए सेवा शिविर में चना, गुड़ और शरबत बांटा गया।

Ramgarh: सावन की अंतिम सोमवारी पर देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही हजारों की संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
अंतिम सोमवारी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर यात्रा के लिए भी रवाना हुए। कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु भक्ति भाव में भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।
कांवरियों के लिए चना, गुड़ और शरबत की व्यवस्था
कांवर यात्रियों की सेवा के लिए स्वयंसेवी संस्था की ओर से चना, गुड़ और शरबत की व्यवस्था की गई। सेवा में जुटे लोगों ने कांवरियों का स्वागत किया और उनकी हरसंभव मदद की।
इस दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी रजरप्पा मंदिर परिसर में लगाए गए सेवा स्टॉल पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच शरबत और चना वितरित किया।
अंतिम सोमवारी को लेकर पूरे रजरप्पा मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। हर तरफ भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में जुटे रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







