शहपुरा में सड़क निर्माण पर सवाल: राष्ट्रीय राजमार्ग 45 का रेल ओवर ब्रिज भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा
मध्य प्रदेश के जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 45 में बना रेल ओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया. हालांकि इसमें इंसान के जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन सरकार के निर्माण कार्य को लेकर सवाल अवश्य खड़ा हो चुका है.

MP (Shahpura): मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहे जाने वाले जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब यहां का एक रेल ओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया. कोई जनहानि नहीं हुई है. हादसा शहपुरा के भिटोनी का बताया जा रहा है.
जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर स्थित जर्जर पुल के गिरने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. यह रेल ओवर ब्रिज महज कुछ साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था, लेकिन रविवार दोपहर यह पूरी तरह जमींदोज हो गया.
मरम्मत के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पुल का एक हिस्सा पहले से क्षतिग्रस्त था, जिसे सुधारने का काम चल रहा था. प्रशासन ने सुरक्षा के नाम पर एक हिस्सा बंद कर रखा था, लेकिन दूसरे हिस्से से भारी वाहनों की आवाजाही जारी थी. रविवार दोपहर को वह हिस्सा भी अचानक गिर गया, जिससे निर्माण कार्य और सुरक्षा दावों की पोल खुल गई. गनीमत रही कि पुल गिरते समय कोई बड़ा वाहन उसके ठीक नीचे नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी.
संवाददाता: राजेश कुमार शुक्ला
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मैहर में अवैध डीजल-पेट्रोल कारोबार पर बड़ा एक्शन, एक दर्जन ढाबों पर छापेमारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 12 बदमाश गिरफ्तार, कारोबारी के घर फायरिंग.. फिर मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती






