रांची में SSC परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, 3 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध
रांची में SSC Combined Hindi Translators और Stenographer Grade C एवं D परीक्षा 2026 को लेकर तीन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

Ranchi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से रांची में आयोजित होने वाली Combined Hindi Translators & Stenographer Grade 'C' and 'D' Examination, 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची के तीन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (पूर्वी क्षेत्र), कोलकाता की सूचना के अनुसार रांची में 9 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जानी है। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
200 मीटर के दायरे में इन गतिविधियों पर रोक
अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची कुमार रजत ने B.N.S.S. की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की है।
इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी। हालांकि सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।
इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल, बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम-बारूद जैसे अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने और लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला जैसे हरवे हथियार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है।
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी तरह की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर भी रोक रहेगी।
इन तारीखों और समय में लागू रहेगी निषेधाज्ञा
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार निषेधाज्ञा 8 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, 9 सितंबर को सुबह 5 बजे से रात 9:30 बजे तक, तथा 11 और 12 सितंबर को सुबह 4:30 बजे से रात 10:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।
रांची में बनाए गए हैं तीन परीक्षा केंद्र
परीक्षा के लिए रांची में तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें Ideal International School, Near Shiv Mandir, Daladili, Capstone Tech Online Examination Centre, Outer Ring Road, National Law University के पास, कांके और Cambridge Institute of Technology, Near Milan Chowk, Purulia Road, Tatisilwai शामिल हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छोटानागपुर काश्तकारी कानून का उल्लंघन नहीं चलेगा!, पूर्वी सिंहभूम जमीन बहाली मामले में निचली अदालतों के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर







