गिरिडीह में ऑनर किलिंग!, रविवार से लापता था मिथुन, प्रेमिका के घर के पीछे मिली 3 टुकड़ों में कटी लाश ; फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
गुरुवार को पहाड़पुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास जमीन पर एक इंसान का कटा हुआ पैर देखा। यह खबर आग की तरह फैली और तुरंत बेंगाबाद थाना पुलिस को इत्तला दी गई।

Giridih News : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक ऐसी दरिंदगी सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। बिहार से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे 16 वर्षीय किशोर मिथुन कुमार दास उर्फ कारू दास की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। कातिलों की बर्बरता यहीं नहीं थमी, सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव के तीन टुकड़े किए और घर के पीछे जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में ले लिया है।
रविवार से लापता था बिहार का मिथुन, एक साल से चल रहा था प्यार का चक्कर
मृतक मिथुन कुमार दास मूल रूप से बिहार के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र स्थित मोरियाडीह गांव के रहने वाले मथुरा रविदास का बेटा था। बताया जाता है कि पहाड़पुर निवासी जगदीश दास की बेटी के साथ मिथुन का पिछले करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक मिथुन रविवार की शाम घर से निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला। परिवार के लोग उसकी हर जगह तलाश कर रहे थे और किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे।
जमीन से बाहर दिखा कटा पैर और खुल गया खौफनाक राज
गुरुवार को पहाड़पुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास जमीन पर एक इंसान का कटा हुआ पैर देखा। यह खबर आग की तरह फैली और तुरंत बेंगाबाद थाना पुलिस को इत्तला दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर बमबम सिंह, थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल और एएसआई बुद्धेश्वर सरदार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई सीधे जगदीश दास के घर की तरफ गई। घर के पीछे खजूर के पेड़ के पास की जमीन हाल ही में खुदी हुई नजर आई।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोदा गया गड्ढा, फॉरेंसिक टीम बुलाई गई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अंचल अधिकारी (सीओ) सफी आलम को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया। सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव भी मौके पर पहुंचे और उनकी देखरेख में जब खजूर के पेड़ के पास जमीन की खुदाई कराई गई, तो अंदर का मंजर देखकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। जमीन के नीचे से तीन टुकड़ों में कटा हुआ मिथुन का शव बरामद किया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पूरा परिवार हिरासत में, पूछताछ जारी
सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पूरा मामला सीधे तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा नजर आ रहा है। शव को काटकर दफनाए जाने के पुख्ता सबूत मिले हैं। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने आरोपी जगदीश दास, उसकी पत्नी और बेटी तीनों को हिरासत में लेकर बेंगाबाद थाने में कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाकी साजिशकर्ताओं का पता लगाया जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिनपास निदेशक की भर्ती पर क्यों नाराज हैं बाबूलाल मरांडी?, CM को पत्र लिखकर की ये मांग

गिरिडीह में पिता को मुखाग्नि देने के लिए पेरोल पर जेल से गांव पहुंचा दुष्कर्म का सजायाफ्ता कैदी, रो पड़ीं बहनें







