गिरिडीह में BDO को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंची पुलिस
गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड में एक युवक से मारपीट और गला दबाने के आरोप के बाद ग्रामीणों ने BDO ललित नारायण तिवारी को बंधक बना लिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Giridih News : गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार देर शाम गुस्साए ग्रामीणों ने सरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को बंधक बना लिया। BDO पर एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट करने और उसका गला दबाने का संगीन आरोप लगा है, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए।
गला दबाने के आरोप के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
जानकारी के मुताबिक, BDO ललित नारायण तिवारी पर आजाद अंसारी नाम के युवक के साथ मारपीट करने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि BDO ने आजाद का गला तक दबा दिया। जैसे ही इस बात की खबर फैली, ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने BDO को कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में घेर लिया और वहीं बंधक बना लिया।
मौके पर पहुंचे SDPO, बात सुनने को तैयार नहीं भीड़
BDO को बंधक बनाए जाने की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDPO धनंजय राम भारी पुलिस बल के साथ कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात करके मामला सुलझाने और BDO को छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी।
तनाव का माहौल, BDO को निकालने की कोशिश जारी
ग्रामीणों के अड़े रहने की वजह से BDO घंटों तक पंचायत सचिवालय में ही बंधक बने रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार ग्रामीणों को समझाने और माहौल को शांत कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डोरंडा में 1 एकड़ 20 डिसमिल जमीन खाली कराने की तैयारी, 48 घंटे का अल्टीमेटम!

रिनपास निदेशक की भर्ती पर क्यों नाराज हैं बाबूलाल मरांडी?, CM को पत्र लिखकर की ये मांग







