छूटे हुए वोटरों के नाम जोड़ने में लाएं तेजी, चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, 2 दिन के भीतर राजनीतिक दलों संग करें बैठक
CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिया है कि अगले 2 दिनों के भीतर जिला और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए।

Election Commission : झारखंड में प्रारूप (ड्राफ्ट) वोटर लिस्ट छपने के बाद अब चुनाव आयोग ने छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि फॉर्म-6 के जरिए नए वोटरों के नाम जोड़ने के काम में तेजी लाई जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक वोटर लिस्ट में शामिल होने से न छूटे।
2 दिन के अंदर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने का हुक्म
CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिया है कि अगले 2 दिनों के भीतर जिला और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए। इस मीटिंग में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे अपने-अपने पोलिंग बूथ एरिया में छूटे हुए योग्य नागरिकों की पहचान करें और उनसे फॉर्म-6 भरवाएं। BLA तय नियमों के तहत अंडरटेकिंग देकर प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म BLO के पास जमा कर सकते हैं। चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और साफ-सुथरा रखने के लिए चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों के BLA को हर हफ्ते आवेदनों की पूरी लिस्ट सौंप रहा है।
पारदर्शिता के लिए हर हफ्ते BLA को मिलेगी आवेदनों की लिस्ट
1. फॉर्म-9: नया नाम जोड़ने के लिए आए फॉर्म-6 के आवेदनों की सूची।
2. फॉर्म-10: नाम हटाने या आपत्तियों से जुड़े फॉर्म-7 के आवेदनों की सूची।
3. फॉर्म-11, 11A और 11B: नाम, फोटो, जन्मतिथि में सुधार या बूथ ट्रांसफर से जुड़े फॉर्म-8 के आवेदनों की सूची।
इस व्यवस्था से सभी राजनीतिक दलों को यह पता रहेगा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में किन-किन लोगों ने वोटर लिस्ट में सुधार या नया नाम जोड़ने के लिए अप्लाई किया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिनपास निदेशक की भर्ती पर क्यों नाराज हैं बाबूलाल मरांडी?, CM को पत्र लिखकर की ये मांग

गिरिडीह में पिता को मुखाग्नि देने के लिए पेरोल पर जेल से गांव पहुंचा दुष्कर्म का सजायाफ्ता कैदी, रो पड़ीं बहनें







