गिरिडीह में काजू के पेड़ से लटकता मिला 15 साल की रिया का शव
गिरिडीह तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी गांव में गुरुवार देर शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव काजू के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Giridih: गिरिडीह तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी गांव में गुरुवार देर शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव काजू के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रिया कुमारी के रूप में हुई है। नाबालिग ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर तिसरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
संदिग्ध मौत से कई सवाल
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। नाबालिग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मामले को हर पहलू से देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रिया की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिनपास निदेशक की भर्ती पर क्यों नाराज हैं बाबूलाल मरांडी?, CM को पत्र लिखकर की ये मांग

गिरिडीह में पिता को मुखाग्नि देने के लिए पेरोल पर जेल से गांव पहुंचा दुष्कर्म का सजायाफ्ता कैदी, रो पड़ीं बहनें







