गिरिडीह मेयर के लिए प्रमिला और योगेंद्र ने दाखिल किया नामांकन का पर्चा
गिरिडीह के तीन नगर पंचायत में सोमवार को महापौर और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का दौर जारी रहा. इस दौरान गिरिडीह नगर निगम के साथ जिले में बड़की सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में वार्ड पार्षद का नामांकन पर्चा भरा गया.

Giridih: नगर निगम समेत गिरिडीह के तीन नगर पंचायत में सोमवार को महापौर और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का दौर रहा. इस दौरान गिरिडीह नगर निगम के साथ जिले में बड़की सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में वार्ड पार्षद का नामांकन होता रहा. इसमें सबसे अधिक गिरिडीह नगर निगम के 36 वार्ड पार्षद के लिए नामांकन किया गया.
जबकि निगम के लिए ही जेएमएम नेत्री प्रमिला मेहरा, कांग्रेस के योगेंद्र मेहता ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. मौके पर मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने अपनी दावेदारी को लेकर कहा कि उनके चुनाव लड़ने का उद्देश्य सिर्फ समाज को सामाजिक एकता में बांधे रखना है. समस्याओं का अंबार तो है, और उन्हें दूर किया जाना भी जरूरी है. लेकिन उसके लिए जनता का सहयोग भी मिलना चाहिए.
मंत्री और गिरिडीह जेएमएम के समर्थन को लेकर जेएमएम नेत्री प्रमिला मेहरा ने कहा कि चुनाव में सबसे अधिक जनता का आशीर्वाद मिलना जरूरी होता है. वहीं अंतिम समय में बहुजन सदान मोर्चा के नेता गौरव कुमार ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






