पुलिस छीनती रही और छात्रों ने लगा दी आग!, गिरिडीह में धक्का-मुक्की के बीच CM हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर माने छात्र
गिरिडीह के झंडा मैदान में शनिवार को CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने को लेकर एक बार फिर भारी तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई।

Giridih: गिरिडीह के झंडा मैदान में शनिवार को CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने को लेकर एक बार फिर भारी तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के लिए जुटे BJP नेताओं, छात्र संगठनों और AJSU कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर तैनात पुलिस बल की तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते जोरदार धक्का-मुक्की में बदल गई।

महानगर अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता टावर चौक की ओर कूच करने की तैयारी में थे, लेकिन प्रशासन की घेराबंदी ने पूरे इलाके में सियासी हलचल तेज कर दी।

SDM के नेतृत्व में पुलिस ने की घेराबंदी, पुतला छीनने पर भिड़े कार्यकर्ता
कार्यक्रम की पूर्व सूचना मिलते ही SDM धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल झंडा मैदान पहुंच गया। जैसे ही कार्यकर्ता पुतला लेकर आगे बढ़ने लगे, पुलिस जवानों ने उन्हें मैदान के भीतर ही रोक लिया और उनके हाथों से पुतला छीनने का प्रयास किया।

पुलिस की इस कार्रवाई का BJP, छात्र संगठन और AJSU के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जबर्दस्त खींचतान और धक्का-मुक्की होती रही, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एक तरफ चलती रही खींचतान, दूसरी तरफ छात्रों ने लगा दी आग
मैदान में जब पुलिस अधिकारी और जवान नेताओं से पुतला छीनने और भीड़ को नियंत्रित करने में उलझे हुए थे, तभी छात्रों के एक दूसरे गुट ने मौका पाकर CM हेमंत सोरेन के पुतले में आग लगा दी। पुतला धू-धू कर जलने लगा और छात्र सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती, तब तक पुतला पूरी तरह जल चुका था।

पुलिस के दम पर आंदोलन दबाने का आरोप, सरकार पर साधा निशाना
इस घटना के बाद BJP नेताओं ने गिरिडीह पुलिस और प्रशासन पर हेमंत सरकार व स्थानीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के इशारे पर काम करने का खुला आरोप लगाया।

नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर आ चुकी है और अब पुलिसिया लाठी व ताकत के दम पर छात्रों और युवाओं के जायज आंदोलन को दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि युवाओं के हक की लड़ाई किसी भी दबाव या प्रशासनिक सख्ती से रुकने वाली नहीं है।


specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पूजा करने निकली थीं और पहुंच गईं तमिलनाडु!, हजारीबाग से लापता मां और दो बेटियां सकुशल बरामद

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर मारपीट मामले में 14 नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा, फुटेज खंगाल रही पुलिस







