पुलिस संस्मरण दिवस परेड: DGP अनुराग गुप्ता सहित वरीय पदाधिकारियों ने वीर शहीदों को किया नमन
पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी अनुराग कुमार गुप्ता सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने वीर शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित किया.

Police Remembrance Day: पूरे देश में आज मंगलवार (21 अक्तूबर 2025) को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जा रहा है जिसमें शहीद जवानों की याद में विशेष परेड का आयोजन किया जा रहा है. इधर इस राजधानी रांची स्थित JAP-1 में भी 'पुलिस संस्मरण दिवस परेड' का आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड और देश के अलग-अलग राज्यों के पुलिस बल और पारा मिलिट्री फोर्स के वीर शहीद जवानों को नमन किया गया.
रांची JAP-1 में आयोजित पुलिस संस्मरण दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड के DGP अनुराग कुमार गुप्ता और पुलिस मुख्यालय के कई अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी अनुराग कुमार गुप्ता सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने वीर शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित किया.
बता दें, इस वर्ष देश के पारा मिलिट्री फोर्स और विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 191 (एक सौ इक्यानब्बे) पदाधिकारी और जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त किया हैं, इसमें झारखंड के आरक्षी 361 सुनिल धान ने दिनांक 12.04.2025 को चाईबासा जिलान्तर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के पश्चिम दिशा के घने जंगल में जिला बल, कोबरा 203, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के एसाल्ट-11 के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष छापामारी अभियान ड्यूटी के दौरान भाकपा माओवादियों द्वारा लगाये गये IED ब्लास्ट में अपने प्राणों की आहुति दी है. जिसके संबंधा में चाईबासा जिलान्तर्गत छोटानागरा थाना काण्ड संख्या-09/25, दिनांक 25.04.2025, U/S-103(1)/109/118 (1)/61(2)/3(5) BNS, 3/4/5 Explosive Substance Act & 17 C.L.A Act दर्ज हुआ है.
शहीदों के परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने का किया निश्चय
वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित "पुलिस संस्मरण दिवस परेड" में डीजीपी अनुराग कुमार गुप्ता के साथ डीजी प्रशांत सिंह, आईजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, एवी होमकर, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, रांची एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे. समारोह में सभी ने वीर शहीदों की याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर झारखंड पुलिस के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने दृढ़ निश्चय लेते हुए सभी शहीद जवानों के परिवारों के साथ हर परिस्थिति में हमेशा खड़े रहेंगे और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने का निश्चय किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






