श्रीनगर में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा, हथियार और LeT पोस्टर बरामद
श्रीनगर में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पुलिस ने उनके पास से हथियार और एलईटी का पोस्टर बरामद किया है.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बाबादेम इलाके से दोनों संदिग्धों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. जांच के क्रम उनके पास से 2 मोबाइल फोन, एक पिस्टल, 3 मैग्जीन, 21 जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित संगठन Let यानी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पोस्टर जब्त किया है.
दोनों की पहचान श्रीनगर के रहने वाले फैसल अहमद भट और फैसल अहमद गुरु के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक पर सवार होकर बाबादेम इलाके से गुजर रहे थे इसी बीच नाका चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका. जब तलाशी ली गई तो उनके पास से हथियार सहित कई आपत्तिजनक सामानें बरामद हुई. इस कार्रवाई के बाद जांच एजेंसियां मामले में गहराई से जांच में जुट गई है.
मामले में श्रीनगर स्थित MR गंज पुलिस स्टेशन में पुलिस ने एफआईआर नंबर 26/2025 दर्ज कर ली है दोनों के खिलाफ पुलिस ने UAPA और आर्म्स एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है फिलहाल पुलिस दोनों से मामले में पूछताछ कर रही है. और उनके अन्य संभावित संपर्कों और नेटवर्कों की जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलपति विजय, राज्यपाल ने दिलाई CM पद की शपथ, कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल

ED की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के AAP मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार!







