"PM मोदी योग के प्रति गंभीर", इरफान अंसारी ने योग दिवस पर की प्रधानमंत्री की तारीफ
रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में योग शिविर का आयोजन किया गया था. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पीएम की तारीफ की और योग के महत्व पर भी बात की.

Jharkhand Yoga News : झारखंड सहित पूरे देश में आज योग दिवस के अवसर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यवासियों के योग दिवस की बधाई दी. उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य ही होता है और योग ही एक उपाय है जिससे निरोग रहा जा सकता है. उन्होंने योग को स्वस्थ शरीर का मंत्र बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को लेकर गंभीरता की तारीफ भी की. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योग आज की नई कोई पद्धति नहीं है, यह हमारे पुरखों की देन है. जिसे आज हम आधुनिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं.
जिम योग का नया रूप
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिम भी एक योग का ही प्रकार है, जो नियमित जिम नहीं जा पाते उन्हें योग को प्रतिदिन के जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए. योग के लाभ को बताते हुए कहा कि इससे तन के साथ मन को भी फायदा पहुंचता है. साथ ही हम तनाव मुक्त भी रहते हैं. बता दें कि रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में योग शिविर का आयोजन किया गया था. जहां इरफान अंसारी सहित कई अन्य मंत्री और नेता शामिल हुए.
(रांची से यशवंती की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ पलामू, डीसी-एसपी समेत हजारों लोगों ने किया योग

गिरिडीह जिला प्रशासन की बड़ी बैठक: NEET परीक्षा और मुहर्रम को लेकर डीसी-एसपी ने दिए सख्त निर्देश







