प्लास्टिक के बदले पौधे : रामगढ़ में पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, बांटे गएं 2 लाख पौधे
रामगढ़ में पर्यावरण बचाने के लिए ‘पॉलिथीन दान अभियान’ की अनूठी मिसाल। उपेंद्र पांडे प्लास्टिक कचरे के बदले अब तक बांट चुके हैं 2 लाख पौधे। पढ़ें पूरी खबर।

रामगढ़ : पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में रामगढ़ निवासी उपेंद्र पांडे एक अनोखे और प्रेरणादायक मुहिम की शुरुआत की है,जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्री पाण्डे अपने निवास से इस अनूठे अभियान का संचालन कर रहे हैं जिसका नाम है - “पॉलिथीन दान अभियान – स्वच्छ समाज, नए भारत की पहचान।" इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति अपने साथ घर से प्लास्टिक और पॉलीथिन यहां लाकर जमा कर के उसके बदले सुंदर-सुंदर पौधे प्राप्त कर सकते हैं, जिन्हें वे अपने घर और आस पड़ोस में लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं।
2 लाख पौधे बांटकर मिसाल बने उपेंद्र पांडे
इस अभियान की शुरुआत करने वाले रामगढ़ निवासी श्री उपेंद्र पांडे का मानना है कि आज पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक बन चुका है। इसी खतरे से समाज को उबारने और धरती को हरा-भरा बनाने के दोहरे उद्देश्य से उन्होंने इस मुहिम की शुरुआत की। उनके अनुसार, इस पहल के माध्यम से अब तक लगभग दो लाख पौधे लोगों के बीच वितरित किए जा चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
स्कूली बच्चों को कर रहें जागरूक, प्लास्टिक छोड़ कपड़े के झोले के इस्तेमाल पर जोर
इस अभियान को आगे बढ़ाने के क्रम में श्री पाण्डे ना केवल प्लास्टिक के बदले पौधों को वितरित कर रहे हैं बल्कि वे शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर वहां छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित और जागरूक करने का काम कर रहे हैं। साथ ही वो प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े के थैले के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। इस तरह से वे हमारे देश के भविष्य को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगातार जागरूक कर रहे हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि यदि आज की युवा पीढ़ी पर्यावरण की रक्षा का जिम्मा उठाएगी, तभी आने वाले भविष्य को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सांस लेने योग्य वातावरण मिल पाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मेदिनीनगर गार्ड हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, बदला लेने के लिए की थी हत्या

8 साल बाद माहेश्वरी परिवार की रहस्यमयी मौत की जांच, 303 नंबर फ्लैट में फिर पहुंची जांच टीम







