पिलीभीत को आज मिलेगी विकास की नई सौगात, CM योगी करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत
मुख्यमंत्री योगी आज पीलीभीत में, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लाभार्थियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत दौरे पर रहेंगे। वह सुबह करीब 11:30 बजे पतरासा कुंवरपुर गांव पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सरकार की ओर से विस्थापित पट्टाधारक परिवारों को मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे जाएंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंच और पंडाल की व्यवस्था भी अंतिम रूप दे दी गई है। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, क्षेत्र के विधायक, एमएलसी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत कुल 38 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
जनसभा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:40 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। वहां वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद उनका रात्रि प्रवास मुरादाबाद में रहेगा। अगले दिन रामपुर में जनसभा करने के बाद मुख्यमंत्री बरेली पहुंचेंगे, जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP News: अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी पर CM योगी सख्त, समय से पहले नोटिस के निर्देश

Lucknow: 71 सीवर मैनहोल होंगे सुरक्षित, बिजली के केबल हटाने के CM योगी ने दिए निर्देश







