फुलवारीशरीफ छात्रा हत्याकांड- जांच में तेजी, घटनास्थल पर डमी पुतलों से किया गया सीन Re-Create
बीते दिनों पटना में हुई छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद पुलिस कार्रवाई ने अब तीव्रता पकड़ी है. जिस बिल्डिंग से छात्रा के गिरने के कारण मौत हो गई थी, जांच के नजरिए से उसी बिल्डिंग से पुलिस ने पुतला गिराकर सीन दुबारा क्रिएट किया गया.

Bihar (Patna): फुलवारीशरीफ छात्रा हत्याकांड की जांच में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आज घटनास्थल पर चार डमी पुतले गिराकर घटना का सीन री-क्रिएट किया. इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग एंगल से जांच कर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया. मौके पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में जांच की गई.
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर बिंदु पर गहन छानबीन कर रही है. वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके. सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस लगातार इस मामले पर काम कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने तकनीकी और फॉरेंसिक पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए साक्ष्य संग्रह किया.
इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. स्थानीय लोगों में भी जांच को लेकर उत्सुकता देखी गई. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
कैसे हुई थी छात्रा की मौत? पढ़ें खबर-
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






