10 दिन में तीसरी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हो गई महंगी
भारत में पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में एक बार फिर उछाल आई है. जिसका सीधा असर लोगों के जेब पर पड़ रहा है. बता दें, 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के मूल्यों में वृद्धि की गई हैं.

Petrol-Diesel Prices: भारत में आम जनता की जेब में महंगाई का बोझ थमने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बता दें, आज, शनिवार (23 मई 2026) को पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में एक बार फिर उछाल आई है. जिसका सीधा असर लोगों के जेब पर पड़ रहा है. जिसमें पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर और 1 रुपए प्रति किलो सीएनजी की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है.
मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच यह पिछले 10 दिनों में तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है. इससे पूर्व 15 मई 2026 (शुक्रवार) को पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम 3-3 रुपए बढ़े थे. इसके बाद 19 मई 2026 (मंगलवार) को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. और अब इसके 10 दिनों बाद ही पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपए महंगा हो गया. जबकि CNG के दामों में दूसरी बार इजाफा किया गया है.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का आश्वासन
हालांकि हैरान करने वाली बात तो ये है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बीते दिन ही में देश की जनता को भरोसा दिलाया है कि देशभर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा किया है जिसमें लिखा है - ''भारत में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और देश भर में इनकी आपूर्ति स्थिर बनी हुई है.नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराकर खरीदारी न करें और केवल वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें.''
मंत्रालय ने कहा, ''कुछ खुदरा दुकानों पर उत्पन्न अस्थायी दबाव को तेल विपणन कंपनियों द्वारा निरंतर आपूर्ति निगरानी और समन्वित वितरण प्रयासों के माध्यम से दूर किया जा रहा है. जिम्मेदार खपत और जन सहयोग से वर्तमान उच्च मांग के दौर में सभी के लिए ईंधन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.''
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

यूथ की आवाज बनकर उभरी Cockroach Janta Party, क्या है इसके पीछे की कहानी !

इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी ने BJP को पछाड़ा, 4 दिनों में 9.3 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स, जानें कौन है इसके संस्थापक







