BIHAR (PATNA) : पटना NEET छात्रा से जुड़े मौत मामले की जांच में SIT (विशेष जांच टीम) ने अब तक की प्रगति की बेसिक रिपोर्ट डीजीपी को सौंप दी है. रिपोर्ट में अब तक हुई पूछताछ और जांच की स्थिति का उल्लेख किया गया है. हालांकि, एसआइटी (SIT) अभी तक एम्स (AIIMS) के मेडिकल बोर्ड को पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सकी है, जिससे फॉरेंसिक रिव्यू की प्रक्रिया पूरी तरह आगे नहीं बढ़ पाई है.
अब तक 15 से 17 लोगों से पूछताछ
मामले में एसआइटी (SIT) ने अब तक 15 से 17 लोगों से पूछताछ की है. इनमें संबंधित अस्पताल, हॉस्टल प्रशासन, छात्रा के माता-पिता, मामा और भाई शामिल हैं. जांच का फोकस फिलहाल जहानाबाद और छात्रा की पारिवारिक पहलुओं पर अधिक केंद्रित बताया जा रहा है. इधर, पूरे मामले की जांच की दिशा PMCH की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर AIIMS द्वारा किए जा रहे रिव्यू पर टिक गई है. PMCH की रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की बात सामने आई थी. अब यह देखा जाना है कि AIIMS की जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है और रिपोर्ट कब तक आती है.
AIIMS की रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
AIIMS के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम रिव्यू कर रही है. जांच एजेंसियों के अनुसार, AIIMS की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और जांच की दिशा स्पष्ट होगी.
रिपोर्ट : राजू राज









