जंगल में हाथी की एंट्री से गांव में दहशत!, पतरातू के चिटो गांव में अलर्ट
पतरातू के चिटो गांव के पास जंगल में हाथी दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम सर्च लाइट और माइकिंग के जरिए निगरानी कर लोगों को सतर्क कर रही है।

Ramgarh/Patratu: पतरातू प्रखंड के चिटो गांव के समीप जंगल में हाथी दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जंगल के छोर पर हाथी को विचरण करते देखे जाने के बाद इसकी सूचना तेजी से गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है और कोशिश की जा रही है कि हाथी आबादी वाले इलाके की ओर न बढ़े और वापस जंगल की तरफ चला जाए।
सर्च लाइट और पटाखों के सहारे हाथी पर नजर
वन विभाग की टीम पटाखे, सर्च लाइट और मशाल के सहारे हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जंगल और आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
इधर, ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की ओर से गांव में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से खास तौर पर अपील की गई है कि वे बिना जरूरी काम के रात के समय घर से बाहर न निकलें।
हाथी के पास न जाने की अपील
वन विभाग ने लोगों से कहा है कि यदि कहीं हाथी दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे परेशान करने की कोशिश बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है और हाथी की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। ग्रामीणों की चिंता जरूर बढ़ी हुई है, लेकिन विभाग की टीम हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मैदान में उतरीं बेटियां, दिखाए हैरतअंगेज करतब!, गिरिडीह के J.C बोस CM स्कूल में 'खेलो भारत जीतो भारत' की धूम

छलांग लगाई या पैर फिसला?, आदित्यपुर में हाईराइज फ्लैट से गिरकर खुशबू की मौत







