रांची में यहां युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
राजधानी रांची में औघड़ बाबा आश्रम के सामने बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।


Ranchi: राजधानी रांची में औघड़ बाबा आश्रम के सामने बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ASP कोतवाली भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
नशेड़ियों का अड्डा बताई जा रही जमीन
बताया जा रहा है कि जिस जमीन से युवक का शव बरामद हुआ है, वहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी वजह से पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'नौकरी का झांसा, अश्लील वीडियो और 2 साल तक ब्लैकमेल!, हजारीबाग में होमगार्ड जवान गिरफ्तार, जेल भेजा गया

CUJ छात्रों का अनशन खत्म, अब मेस बहाल होने तक ऑनलाइन पढ़ाई!, विश्वविद्यालय ने जारी किया नया आदेश







