'सुन्नतों पर अमल से संवरेगा मुस्तकबिल!' डोरंडा में खानकाह मजहरिया मुनअमिया में मिलाद शरीफ का हुआ एहतमाम
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी के मुकद्दस मौके पर राजधानी रांची के डोरंडा, मणिटोला के फिरदौस नगर में खानकाह मजहरिया मुनअमिया में बुधवार को बा-अदब मिलाद शरीफ का एहतमाम किया गया।


Ranchi: पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी के मुकद्दस मौके पर राजधानी रांची के डोरंडा, मणिटोला के फिरदौस नगर में खानकाह मजहरिया मुनअमिया में बुधवार को बा-अदब मिलाद शरीफ का एहतमाम किया गया। इस रूहानी महफिल का आयोजन खानकाह के सज्जादा नशीं अल्हाज सैय्यद शाह अल्कमा शिब्ली कादरी अबुल ओलाई की सरपरस्ती में किया गया, जिसमें राजधानी और आसपास के इलाकों से भारी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
'सुन्नतों पर अमल से संवरेगा मुस्तकबिल!
महफिल के दौरान उलमा-ए-कराम ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ की हयात-ए-मुबारका, उनकी पाक सीरत और तालीमात पर तफसील से रोशनी डाली। तकरीर करते हुए उलमा ने कहा कि हुजूर ﷺ पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए और उन्होंने हमेशा समाज में आपसी भाईचारे, इंसानियत, इंसाफ और मोहब्बत का पैगाम दिया। उन्होंने सभी अकीदतमंदों से पैगंबर साहब की सुन्नतों पर पूरी निष्ठा से अमल करने और नेक राह पर चलने का पुरजोर आह्वान किया।
सज्जादा नशीं की अगुवाई में हुई खुसूसी दुआ, मुल्क में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
मिलाद शरीफ के दौरान शायरों और अकीदतमंदों ने बारगाह-ए-रिसालत में अकीदत के फूल न्योछावर करते हुए दिलकश नात-ए-पाक और दुरूद-ओ-सलाम का नजराना पेश किया, जिससे पूरा खानकाह परिसर रूहानी सुकून से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के समापन पर खानकाह के सज्जादा नशीं की अगुवाई में मुल्क की तरक्की, खुशहाली, कौमी यकजहती और अमन-चैन के लिए खुसूसी दुआ मांगी गई।
सैकड़ों अकीदतमंदों ने की शिरकत
इस खूबसूरत मौके पर महफिल में मौलाना सैय्यद अबू राफे तिबरानी, सैय्यद हेजाज़ी कादरी, सैय्यद हम्मादी कादरी, सैय्यद जैन कादरी, सैय्यद ज़िदान कादरी के साथ-साथ मो. कमरू, मो. शब्बीर, मो. चांद, मो. मेराज समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग व अकीदतमंद मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और अकीदत देखने को मिली।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एक्शन में हाईकोर्ट!, चारा घोटाले में लालू प्रसाद समेत 54 अपीलों की सुनवाई में आएगी तेजी

24 घंटे में रामगढ़ छोड़ो!, कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई







