CUJ छात्रों का अनशन खत्म, अब मेस बहाल होने तक ऑनलाइन पढ़ाई!, विश्वविद्यालय ने जारी किया नया आदेश
केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में हॉस्टल मेस की सुविधाओं को लेकर पिछले दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन और अनशन अब खत्म हो गया है।


Central University of Jharkhand: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में हॉस्टल मेस की सुविधाओं को लेकर पिछले दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन और अनशन अब खत्म हो गया है। छात्रों की मांगों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए मेस की सुविधाएं पूरी तरह बहाल होने तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला लिया है।
विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी नोटिस के मुताबिक, 27 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। यह व्यवस्था 4 वर्षीय UG के तीसरे सेमेस्टर और 5 वर्षीय Integrated UG/PG के 5वें, 7वें और 9वें सेमेस्टर के छात्रों के लिए लागू होगी।
मेस की सुविधा बहाल होने तक घर से पढ़ेंगे छात्र
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि हॉस्टल मेस की सुविधाएं बहाल होने तक संबंधित छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी। छात्रों को सभी निर्धारित ऑनलाइन कक्षाओं में नियमित रूप से शामिल होने और विभागाध्यक्षों व शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
मेस की बढ़ती फीस और भोजन की सुविधाओं को लेकर छात्रों ने पिछले दिनों आंदोलन किया था।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हजारीबाग : 6 साल के अंश के साथ क्या हुआ?, मां के आरोप के बाद पिता गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बिना नोटिस घर से उठाया, 7 घंटे थाने में बिठाया!, छात्र नेता अमीषा प्रसाद का पुलिस पर गंभीर आरोप, दागे तीखे सवाल







