पलामू में सखी मंडल की दीदियों की राखियों का बाजार तैयार, DC ने किया शुभारंभ
रक्षाबंधन से पहले सखी मंडल की दीदियों ने 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है। DC ने समाहरणालय परिसर में प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया।

Palamu: रक्षाबंधन से पहले पलामू की सखी मंडल की दीदियों के लिए समाहरणालय परिसर में खास बाजार तैयार किया गया है। सोमवार को JSLPS की सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार राखियों के प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सखी मंडल की एक दीदी द्वारा DC को राखी बांधकर की गई। इस दौरान महिलाओं के हुनर और उनकी मेहनत से तैयार राखियों को लोगों तक पहुंचाने की पहल की गई।
40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य
DC ने जिले के लोगों से अपील की कि वे सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार स्थानीय राखियां खरीदें। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस वर्ष सखी मंडल की दीदियों ने 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल जिले के लेस्लीगंज, पड़वा और नावाबाजार में राखियों का निर्माण किया जा रहा है।
प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र के जरिए इन राखियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे स्थानीय महिला समूहों को अपने उत्पाद के लिए बाजार भी मिल सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







