नेपाल की तबाही पर छलका दर्द, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए रखा गया एक मिनट का मौन
सीकरीया फार्मेसी कॉलेज में नेपाल में हुई जनहानि को लेकर शोकसभा आयोजित की गई। भाजपा नेता यमुना सीकरीया, अखिलेश सिंह समेत शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


मोतिहारी: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और उससे हुई जनहानि को लेकर सीकरीया फार्मेसी कॉलेज में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
शोकसभा में भाजपा नेता एवं उद्योगपति यमुना सीकरीया, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, जदयू महासचिव दीपक पटेल, कॉलेज की प्राचार्य प्रीति दुबे समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने नेपाल में हुई जनहानि पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बेहद पीड़ादायक है त्रासदी
भाजपा नेता यमुना सीकरीया ने कहा कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, जो बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल समय से गुजरने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि आपदा की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने त्वरित कदम उठाए हैं। जल, थल और वायु सेना के माध्यम से नेपाल तक राहत और मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पड़ोसी देश को इस संकट से जल्द उबरने में सहायता मिल सके।
"मुश्किल घड़ी में नेपाल के साथ खड़ा है भारत"
भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने नेपाल की घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सामाजिक और पारिवारिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते काफी गहरे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आपदा के समय दूसरे देशों की मदद के लिए आगे रहा है। नेपाल में भी भारत की ओर से हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। अखिलेश सिंह ने यह भी कहा कि भारत की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी नेपाल में राहत और सहायता के कार्यों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा भारत नेपाल के साथ खड़ा है।
(मोतिहारी से प्रत्येक सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अब पेट्रोल पंप पर ही चार्ज होगी EV! शुरू हुआ पहला EV चार्जर, 15 KW सोलर प्लांट भी लगा

सोन नदी में आया सैलाब! 69 गेट खोलकर छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी, निचले इलाके वालो हो जाइए सावधान







