तूफान-बारिश का तांडव, कई राज्यों में भारी तबाही
तूफान-बारिश का तांडव, कई राज्यों में भारी तबाही

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली, कुछ जगहों पर हालात सच में उलझगए हैं। तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान आया। इसके साथ हुई भारी बारिश ने शहर में काफी नुकसान पहुँचा दिया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में 80 से ज्यादा पेड़ गिर गए, नतीजतन कई सड़कें बंद हो गईं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी घंटों तक बाधित रही। प्रशासन और नगर निगम की टीमें, लगातार राहत-कार्य में लगी रहीं , लोग भी अपने अपने स्तर पर स्थिति संभालते दिखे।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। तेज हवाओं की वजह से लगभग 400 पेड़ उखड़ गए। कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया, और आमजन को घंटों परेशान होना पड़ा। कुछ स्थानों पर वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुँचने की भी खबरें आई हैं, हालांकि राहत और त्वरित सफाई का काम भी चल रहा था।
राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों के मामले में सतर्क रहें, और नुकसान से बचाव के लिए तैयारी रखें ।
IMD के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दूसरी तरफ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल पहुँच चुका है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियाँ और तीव्र हो सकती हैं, यानि मौसम का मिज़ाज थोड़ा और तल्ख रह सकता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी तेज आंधी के साथ बारिश, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, 8 लोग गंभीर रुप से झुलसे







