IMD ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका
दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, IMD ने कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी अगले दिन तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अन्य हिस्सों तक पहुंच सकता है। जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भुवनेश्वर और कटक में हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखी गई।
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस बनी हुई है, लेकिन अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 30 जून और 1 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शाम के समय कम से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









