शादी-पार्टियों में काम की आड़ में अफीम तस्करी, मोजे में छिपाकर ले जा रहा था 2 किलो से ज्यादा अफीम ; तस्कर गिरफ्तार
चतरा पुलिस ने 2 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ 19 वर्षीय पवन कुमार यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी शादी-पार्टियों में काम की आड़ में पंजाब और हरियाणा में तस्करी करता था।

Chatra: चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब में शादी और पार्टियों में काम करने की आड़ में अफीम की तस्करी करता था। उसके पास से 2 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस को चतरा SP से गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अफीम लेकर पंजाब जाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर SDPO सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लरकुआ मोड़ के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके मोजे में छिपाकर रखी गई 2 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय पवन कुमार यादव के रूप में हुई है।
हरियाणा-पंजाब में पहले भी कर चुका है तस्करी
SDPO के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी हरियाणा और पंजाब में अफीम की तस्करी कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, वह शादी-पार्टियों में काम करने की आड़ में इस अवैध कारोबार को अंजाम देता था।
पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी अपने इस अवैध धंधे में महिलाओं का भी इस्तेमाल करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पवन कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

न दवा मिली, न सही इलाज..., रांची के गुरु नानक अस्पताल से बाहर आते ही फूटा मरीज का दर्द, बयां की आपबीती

नेपाल के पानी से साहिबगंज में हाहाकार!, कारगिल दियारा में भारी कटाव, घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर भागे लोग







