पता पूछने के बहाने महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार
महिला घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और किसी जगह का पता पूछने लगे।

Giridih: गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके में एक बार फिर सोने की चेन छिनतई की घटना सामने आई है। बुधवार को बगोदर-माहुरी बायपास के पास घर के बाहर खड़ी एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले महिला से पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की और मौका मिलते ही उसके गले से सोने की चेन झपटकर बाइक से फरार हो गए।
पता पूछते-पूछते चेन पर कर दिया हाथ साफ
बताया जा रहा है कि महिला घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और किसी जगह का पता पूछने लगे। बातचीत के दौरान महिला का ध्यान भटकते ही बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार में बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
शोर सुनकर जुटे लोग, बदमाशों का हुआ पीछा
चेन छिनने के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान जिप सदस्य दुर्गेश कुमार के भाई मुकेश ने महिला को साथ लेकर बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। हालांकि बदमाशों ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची सादर अस्पताल के कर्मचारियों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई, तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन विवाद में HC का बड़ा फैसला!







