रांची सादर अस्पताल के कर्मचारियों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई, तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
सदर अस्पताल में सोमवार को X-Ray टेक्नीशियन के साथ मरीज के परिजनों द्वारा की गई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।


Ranchi: सदर अस्पताल में सोमवार को X-Ray टेक्नीशियन के साथ मरीज के परिजनों द्वारा की गई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित X-Ray कर्मियों ने मंगलवार को एकजुट होकर घटना के विरोध में आवाज उठाई। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन (CS) और अस्पताल उपाधीक्षक से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि यदि अगले 48 घंटे के भीतर मारपीट करने वाले आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
CCTV फुटेज से जांच कराने और आरोपों को बताया तथ्यहीन
मामले में पीड़ित X-Ray टेक्नीशियन ने अपने ऊपर लगे महिला के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। टेक्नीशियन का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। सच सामने लाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से सोमवार की घटना का CCTV फुटेज सुरक्षित रखकर मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है, ताकि दोषियों की पहचान कर उन पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।
सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रहा X-Ray, भटकते रहे मरीज
कर्मियों के कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन के कारण मंगलवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक X-Ray विभाग में काम पूरी तरह से ठप रखा गया। अचानक सेवा बंद होने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। कम से कम दो दर्जन से अधिक मरीज X-Ray कराने के लिए दिनभर इंतजार करते रहे। जो मरीज निजी लैब में जाकर X-Ray नहीं करा सके, उनका X-Ray शाम 5 बजे सेवा दोबारा बहाल होने के बाद ही संभव हो पाया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Facebook पर CM Hemant Soren के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक पर FIR

स्पेशल ब्रांच के SI के मर्डर केस में 6 आरोपियों को दोबारा जाना होगा जेल, हाईकोर्ट से मिली जमानत SC ने की रद्द







