Facebook पर CM Hemant Soren के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक पर FIR
जमशेदपुर में मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ Facebook पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।


jamshedpur: जमशेदपुर में मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ Facebook पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बिष्टुपुर साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विनय विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Facebook पोस्ट को लेकर दर्ज हुई शिकायत
FIR गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती, नानक नगर निवासी जगराज सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 10 अगस्त को Facebook पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उनका कहना है कि इस पोस्ट से उनकी भावनाएं आहत हुईं।
पोस्ट की जांच में जुटी साइबर पुलिस
मामला दर्ज होने के बाद बिष्टुपुर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आपत्तिजनक पोस्ट किस स्रोत से की गई और इसमें आरोपी की क्या भूमिका है। पोस्ट से जुड़ी जानकारी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में महिला अधिवक्ता के घर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

गिरिडीह की सूरत बदलने सड़क पर उतरे SDM, चला बुलडोजर, अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से...







