गिरिडीह की सूरत बदलने सड़क पर उतरे SDM, चला बुलडोजर, अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से...
गिरिडीह शहर की सूरत बिगाड़ने वाले ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को जिला प्रशासन ने एक बड़ा अभियान छेड़ा


Giridih: गिरिडीह शहर की सूरत बिगाड़ने वाले ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को जिला प्रशासन ने एक बड़ा अभियान छेड़ा। सड़कों पर ठेला-खोमचा लगाने वालों के अवैध कब्जे और बेतरतीब दौड़ते टोटो (ई-रिक्शा) के कारण शहरवासियों का बुरा हाल था। इसी जाम और अतिक्रमण की समस्या से शहर को निजात दिलाने के लिए प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम सड़क पर उतरी और कई हिस्सों में अतिक्रमणकारियों पर जमकर 'पीला पंजा' (बुलडोजर) चला।
टावर चौक से हुई अभियान की शुरुआत
इस महा-अभियान की शुरुआत शहर के हृदय स्थल टावर चौक से हुई। अतिक्रमण हटाने निकली इस टीम का नेतृत्व सदर SDM धीरेंद्र प्रसाद कर रहे थे। उनके साथ DTO संतोष कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक हंसदा, DSP रूपेंद्र राणा, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह और साइबर इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत सहित नगर निगम का पूरा अमला मौजूद था। जैसे-जैसे टीम आगे बढ़ी, अभियान ने और जोर पकड़ लिया और सड़कों पर कब्जा जमाए लोगों को हटाया गया।
टोटो और बाइक सवारों पर DTO की पैनी नजर
नगर निगम की टीम जहां अतिक्रमणकारियों पर पीला पंजा चला रही थी, वहीं DTO की टीम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई में व्यस्त रही। इस दौरान आते-जाते दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई और सड़क पर बेतरतीब खड़े टोटो को जब्त किया गया।
स्कूली बच्चों से भरी ओवरलोड वैन पर जुर्माना
जांच अभियान के दौरान DTO ने स्कूली बच्चों से खचाखच भरी एक मारुति ओमनी वैन को भी रोका। जांच में पाया गया कि गाड़ी में बच्चों को क्षमता से अधिक (ओवरलोड) बैठाया गया था, जो उनकी जान के लिए खतरा हो सकता था। टीम ने वैन चालक पर जुर्माना लगाया और कड़ी हिदायत देकर उसे छोड़ दिया। पूरे अभियान के दौरान मुख्य फोकस टोटो, बाइक सवारों और अतिक्रमण हटाने पर ही रहा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला : पत्नी और एक माह के बच्चे से मिलने जा रहा था सूरज, रास्ते में ट्रक ने...

चतरा में लूट के दौरान फायरिंग का 48 घंटे में खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार ; इस तरह खुला मास्टरमाइंड की चप्पल से राज







