गुमला में महिला अधिवक्ता के घर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
गुमला सदर थाना क्षेत्र के बड़ाइक मोहल्ला में महिला अधिवक्ता शीला सिंह के मकान और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक आग लग गई।


Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र के बड़ाइक मोहल्ला में महिला अधिवक्ता शीला सिंह के मकान और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही घनी आबादी वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और Fire Brigade को सूचना दी।
एक घंटे बाद पहुंची Fire Brigade
सूचना मिलने के बाद Fire Brigade की टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इसके बाद जवानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। दुकान का शटर तोड़कर अंदर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
हालांकि, तब तक दुकान और घर में रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने लाखों रुपये के सामान के जलकर राख होने की आशंका जताई है।
घर पर नहीं था परिवार
बताया जा रहा है कि आग लगने के समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। महिला अधिवक्ता शीला सिंह पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं और फिलहाल रांची में इलाज करा रही हैं। परिवार के सभी सदस्य उनके साथ रांची में हैं। आग लगने की जानकारी उन्हें दे दी गई है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं
आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आग से मकान और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही वास्तविक क्षति का पता चल सकेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला : पत्नी और एक माह के बच्चे से मिलने जा रहा था सूरज, रास्ते में ट्रक ने...

चतरा में लूट के दौरान फायरिंग का 48 घंटे में खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार ; इस तरह खुला मास्टरमाइंड की चप्पल से राज







