गुमला : पत्नी और एक माह के बच्चे से मिलने जा रहा था सूरज, रास्ते में ट्रक ने...
गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत निवासी 26 वर्षीय सूरज उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई।


Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत निवासी 26 वर्षीय सूरज उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सूरज अपनी पत्नी और एक माह के बच्चे से मिलने सिसई थाना क्षेत्र के पंडरानी गांव स्थित ससुराल जा रहा था। इसी दौरान उर्मी बायपास चौक के पास एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
उर्मी बायपास चौक के पास हुआ हादसा
घटना की जानकारी मिलते ही वृंदा पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने उर्मी चेकपोस्ट प्रभारी अंपा हेंब्रम को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सूरज को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई।
अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।
जेब से मिली बाइक की चाबी, वाहन गायब
हादसे के बाद घटनास्थल पर युवक की बाइक या साइकिल नहीं मिली। हालांकि, उसकी जेब से बाइक की चाबी बरामद हुई है। ऐसे में पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की वजह और घटनाक्रम को लेकर भी जांच की जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में लूट के दौरान फायरिंग का 48 घंटे में खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार ; इस तरह खुला मास्टरमाइंड की चप्पल से राज

गुमला में महिला अधिवक्ता के घर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान







