पुरानी यादें ताजा: फिर दिखी रांची की ठंडी फिजा

राजधानी रांची में इन दिनों मौसम का मिजाज लोगों को पुरानी यादें ताजा करा रहा है...कभी हिल स्टेशन जैसी ठंडक के लिए मशहूर यह शहर अब बदलते मौसम के बीच फिर उसी एहसास की झलक दिखा रहा है...
एक दौर था जब रांची अपने सुहावने और ठंडे मौसम के लिए जानी जाती थी... लेकिन तेजी से शहरीकरण और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ने यहां के मौसम को काफी हद तक बदल दिया... बीते कुछ दिनों में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है.. दोपहर में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करती है... लेकिन जैसे ही शाम होती है..मौसम अचानक करवट लेता है...और हल्की बारिश राहत लेकर आ जाती है...
शनिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला...दिनभर की तपती गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी और मौसम सुहावना हो गया.. सड़कों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए..
मौसम के इस बदलाव ने एक बार फिर उस पुराने रांची की याद दिला दी...जिसे लोग हिल स्टेशन के नाम से जानते थे... हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बदलाव स्थायी नहीं..बल्कि असंतुलित जलवायु का संकेत भी हो सकता है...
मौसम विभाग की चेतावनी
लोहरदगा रांची गुमला जिला में अगले कुछ दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावन हल्के और माध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और बज्रपात कुछ स्थानों पर 30- 40 की. मी प्रति घंटे तक तेज हवा चलने की संभावना है मौसम का यह मिजाज आने वाले 4 से 5 दिनों तक देखा जा सकता है
रांची का बदलता मौसम राहत तो दे रहा है... लेकिन यह भी याद दिला रहा है कि अगर पर्यावरण का संतुलन नहीं संभाला गया.. तो यह बदलाव आगे और गंभीर रूप ले सकता है...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची बनेगा स्केटिंग की राजधानी, नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए मंच तैयार

"अबुआ आवास योजना में दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप, BNS की धारा 217 और 256 के तहत हो सकती है कार्रवाई"







