पहली पुण्यतिथि पर शिबू सोरेन को बड़ा सम्मान, गोड्डा में प्रतिमा का हुआ अनावरण दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

GODDA/JHARKHAND: झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को गोड्डा में उनके नाम से स्थापित 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन बायोडायवर्सिटी पार्क' में उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई, आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया। बल्कि झारखंड की गौरवशाली विरासत और संघर्ष का प्रतीक है। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि झारखंड की गौरवशाली विरासत और संघर्ष का प्रतीक है। गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की स्मृतियों को सहेजना नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उनके अनुसार, बायोडायवर्सिटी पार्क में स्थापित यह प्रतिमा वर्षों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम में बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत, डीएफओ पवन बाघ, जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी, नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रमानी समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनजातीय समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC में अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए बने नई कमेटी, JLKM का जोरदार प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

300 बेड के अस्पताल निर्माण में लापरवाही या कुछ और? विनोद की मौत का सस्पेंस गहराया, उठ रहे कई सवाल?







