अब Gen Z बन गए हैं गेम चेंजर! Gen Z को साधने BJP का नया प्लान
BJP ने Gen Z और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए विशेष Outreach Program की तैयारी शुरू की है। रोजगार, शिक्षा, Startup, AI और तकनीक जैसे मुद्दों के जरिए युवाओं से संवाद की योजना है।


नई दिल्ली: देश की राजनीति में युवा मतदाताओं की बढ़ती भूमिका के बीच भाजपा अब Gen Z पर खास फोकस करने की तैयारी में है। पार्टी ने नई पीढ़ी, खासकर पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए एक विशेष Gen Z Outreach Program की रणनीति बनाई है।
इस अभियान में रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप, तकनीक और AI जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर युवाओं से संवाद करने की योजना है। पार्टी की कोशिश सिर्फ अपना संदेश पहुंचाने की नहीं, बल्कि यह समझने की भी है कि Gen Z आखिर राजनीति और अपने भविष्य को लेकर क्या सोचती है।
Gen Z के लिए बनाई गई खास टीम
अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने एक केंद्रीय टीम तैयार की है। इसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को शामिल किए जाने की बात सामने आई है। पार्टी संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को साथ लाकर Gen Z तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
भाजपा की रणनीति में उन युवाओं को खास महत्व दिया जा रहा है, जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। यह वर्ग पारंपरिक राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ करियर, नौकरी, स्टार्टअप, डिजिटल अवसर, AI और नई तकनीक जैसे विषयों को भी महत्व देता है। ऐसे में पार्टी युवाओं के साथ सीधे संवाद, परिचर्चा और अन्य आउटरीच कार्यक्रमों के जरिए उनकी प्राथमिकताओं को समझने की कोशिश करेगी।
सोशल मीडिया से आगे बढ़कर सीधा संवाद
Gen Z की दुनिया सोशल मीडिया से गहराई से जुड़ी है। ऐसे में भाजपा का यह अभियान डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सीमित रहने के बजाय युवाओं के साथ सीधे संवाद पर भी जोर दे सकता है। युवा उद्यमियों, छात्रों, प्रोफेशनल्स और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े युवाओं तक पहुंच बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि युवाओं के सुझाव और चिंताएं संगठन की रणनीति का हिस्सा बनें।
Gen Z अभियान के साथ भाजपा के संगठन में भी कुछ बदलाव हुए हैं। आईटी विभाग की जिम्मेदारी में बदलाव के साथ युवा मोर्चा के नेतृत्व में भी परिवर्तन किया गया है। गुजरात के हेमांग जोशी को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। इन बदलावों को पार्टी की युवा और डिजिटल पहुंच मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
कितना कनेक्ट कर पाती है BJP?
भाजपा जल्द ही Gen Z Outreach Program का विस्तृत रोडमैप सामने ला सकती है। इसमें राज्यवार कार्यक्रमों और युवाओं से संवाद के तरीके तय किए जाने की संभावना है। अब बड़ा सवाल यही है कि जिस Gen Z को राजनीति अक्सर पुराने तरीकों से समझाने की कोशिश करती रही है, क्या BJP उससे उसकी भाषा और उसके मुद्दों पर सीधे कनेक्ट कर पाएगी? आने वाले समय में इस अभियान का असर साफ दिखाई देगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'मौखिक फरमान मंजूर नहीं, कोर्ट में मिलेंगे...', भारी बारिश के बीच सचिवालय घेरे खड़े 2000 ASO, JSSC CGL रद्द होने पर अब...

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा प्लान! राजगीर में 3 दिन तक होगा महामंथन







